27.1 C
New Delhi
Monday, October 2, 2023
spot_img

अमरजीत समरा की आप नेताओं के साथ फोटो ने छेड़ी नई चर्चा

यंग इंडिया जालंधर
कांग्रेस के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह समरा और उनके बेटे की आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ वायरल हुई फोटो ने नई चर्चा छेड़ दी है। इस फोटो में समरा के साथ आम आदमी पार्टी सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और जालंधर के नेता दीपक बाली हैं। इस फोटो नहीं जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर एक नई हलचल मचा दी है। आम आदमी पार्टी जिस तरह से दूसरी पार्टी के नेताओं को अपनी ओर खींच रही है उस दौर में यह फोटो बेहद मायने रखती है और अगर अमरजीत सिंह समरा आम आदमी पार्टी में जाते हैं तो कांग्रेस के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका हो सकता है। अमरजीत सिंह समरा नकोदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते आए हैं और उन्होंने पिछला चुनाव नहीं लड़ा था। नकोदर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेसका पहले ही कमजोर खिला है और अगर अमरजीत सिंह समरा चले जाते हैं तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
936FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles