27.1 C
New Delhi
Sunday, May 28, 2023
spot_img

अमृतपाल सिंह का साथी पपलप्रीत गिरफ्तार !

यंग इंडिया चंडीगढ़

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी साथी पपल प्रीत सिंह को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस इस पर अभी तक कुछ भी नहीं बता रही है लेकिन जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस के एक बड़े ऑपरेशन में पपल प्रीत सिंह की गिरफ्तारी होने की खबर है। पपल प्रीत सिंह को ही अमृतपाल की सभी गतिविधियां चलाने का मास्टरमाइंड माना जाता है। पपल प्रीत और अमृतपाल सिंह पुलिस के घेरे से एक साथ ही निकले थे और इनके कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। काउंटर इंटेलिजेंस की टीमें इनका लगातार पीछा कर रही थी और अब बताया जा रहा है कि पपल प्रीत सिंह गिरफ्त में आ चुका है। बताया जा रहा है कि पपल प्रीत सिंह की गिरफ्तारी होशियारपुर जिला से हुई है।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
940FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles