यंग इंडिया जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सुबह से ही यह चर्चा बनी हुई थी कि मोहिंदर भगत आप में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं। अब इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। इस दौरान विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद रहे। लोकसभा उपचुनाव से पहले जालंधर में भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका है। महेंद्र भगत पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे हैं और पंजाब मीडिया मिनिस्ट्री बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं।