41.1 C
New Delhi
Sunday, May 21, 2023
spot_img

आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ सामने आई सुशील रिंकू की पहली फोटो

यंग इंडिया, जालंधर

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से बाहर किए गए जालंधर वेस्ट हल्का के पूर्व विधायक सुशील रिंकू की आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ पहली फोटो सामने आई है। सुशील रिंकू बुधवार शाम को 10 निवर्तमान पार्षदों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ऐसी चर्चा भी है कि पूर्व मेयर जगदीश राज राजा भी उनके साथ होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुशील रिंकू पूर्व मेयर और उनके साथियों को पार्टी में शामिल करने के लिए शाम 5 बजे फगवाड़ा के निकट पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू को उम्मीदवार बना सकती है। सुशील रिंकू की आप नेताओं के साथ जो पहली फोटो सामने आई है उसमें हाल ही में आप में शामिल हुए जगबीर बराड़, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी व अन्य नेता है।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
941FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles