23.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023
spot_img

कुनबा बचाने में जुटी कांग्रेस, पूर्व मेयर राजा से मिलने पहुंचे बाजवा

  • यंग इंडिया जालंधर
    पूर्व विधायक सुशील रिंकू और चौधरी सुरेंद्र सिंह समेत कई पार्षदों के जाने से झटके झेल रही कांग्रेश अब अपने कुनबे को बचाने में जुट गई है। बुधवार को पार्टी के सीनियर नेताओं ने कई कांग्रेसियों के घर जाकर उन्हें पार्टी से जुड़े रहने के लिए मनाया। इस कड़ी में पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व मेयर जगदीश राज राजा से मुलाकात की। पूर्व मेयर के घर पहुंचे बाबा ने करीब 1 घंटे तक मेयर और उनके साथियों के साथ चर्चा की। कई दिनों से यह चर्चा बनी हुई है कि पूर्व मेयर जगदीश राज राजा अपने चार पांच निवर्तमान पार्षदों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह के साथ काफी निकटता रही है और राजा ने चौधरी परिवार पूरा समर्थन भी दिया है लेकिन जिला कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी के साथ उनका 36 का आंकड़ा है। जिस वजह से वह अब कांग्रेस से दूरी बनाने लगे हैं। पूर्व मेयर को कांग्रेस की मीटिंग में भी नहीं बुलाया जा रहा। वही पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उप नेता डॉ राजकुमार चब्बेवाल निवर्तमान पार्षद एवं जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पवन कुमार और जगदीश समराय ने जालंधर वेस्ट हलके के कई नेताओं के घर जाकर उन्हें पार्टी के साथ ही चलने के लिए बनाया है।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
934FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles