23.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023
spot_img

केजरीवाल और मान के साथ बैठने के लिए रात भर तरलो मच्छी होते रहे जालंधर के विधायक

यंग इंडिया, जालंधर
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। दोनों ने डेरा सचखंड बल्लां गुरु रविदास महाराज बाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा। दोनों मुख्यमंत्रियों ने डेरा सचखंड बल्ला के गद्दी नशीन संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद दिया। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के आगमन पर मंच पर उनके साथ बैठने के लिए जालंधर के विधायक शुक्रवार से ही तरलो मच्छी (छटपटाना) हो रहे थे। विधायक शुक्रवार से ही इस प्रयास में थे कि जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान डेरा परिसर में पहुंचे तो उन्हें भी मुख्यमंत्री के साथ बैठने का मौका मिले। इसके लिए सभी ने शुक्रवार से ही डेरे के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे और प्रबंधकों से मिलकर इसी कोशिश में लग रहे हैं कि उन्हें मंच पर जगह जरूर मिल जाए। जब शनिवार दोपहर दोनों मुख्यमंत्री डेरा में पहुंचे तो जिस मंच पर संत निरंजन दास जी महाराज की कुर्सी के साथ जमीन पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बैठे थे। हालांकि थोड़ी देर बाद विधायकों को मंच पर बुला लिया गया और उन्हें मुख्यमंत्री के पीछे वाली कतार में बिठाया गया। इसके बाद ही विधायकों की सांस में सांस आई।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
934FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles