34.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023
spot_img

चुनाव से पहले बाजवा और राजा वडिंग के मुंह सीधे करने की चुनौती

चंडीगढ़। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को जालंधर में होने जा रही कांग्रेस की मीटिंग में रणनीति बनाने से पहले चुनाव इंचार्ज हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब विधानसभा में विपक्षी कांग्रेसियों के नेता प्रताप सिंह बाजवा में ठनी गई है। उपचुनाव के लिए टिकट की दावेदारी को लेकर भी बाजवा जहां चौधरी संतोख सिंह के परिवार के साथ डट कर खड़े नजर आए तो वही अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कुछ खफा से दिखते रहे। यहां तक कि जब टिकट की घोषणा हुई तो राजा वडिंग दिल्ली नहीं गए। टिकट की घोषणा होने के चार दिन बाद शनिवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी के बीच मुलाकात होगी। विधानसभा में भी प्रताप सिंह बाजवा जितने तीखे तेवरों के साथ नजर आए उसके मुकाबले राजा वडिंग के तेवर ढीले थे। लोकसभा उपचुनाव और 5 शहरों के नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस के दो बड़े नेताओं राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा के अगर सुर नहीं मिलते हैं तो कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकती है।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
936FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles