यंग इंडिया, चंडीगढ़
जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले राजनेताओं के पाला बदलने की कड़ी में अब अकाली नेता जगबीर बराड़ भी शामिल होने जा रहे हैं। जगबीर बराड़ के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं से बात फाइनल हो चुकी है और वह किसी भी समय आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अगर जगबीर बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं तो वह पांचवीं बार पाला बदलेंगे। साल 2007 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की थी। मैं जालंधर कैंट से चुनाव लड़कर विधायक भी बने लेकिन 2012 के चुनाव आते-आते वह मनप्रीत बादल की अगुवाई में बनी पीपीपी में शामिल हो गए।
चुनाव में हार के बाद वह कुछ समय शांत रहे लेकिन साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए। काला क्यों नहीं जालंधर कैंट से टिकट नहीं मिली और को 10:00 पर भेज दिया गया। 2017 का चुनाव विवरण हार गए और कांग्रेसमें जब दाल नहीं गली तो साल 2022 के चुनाव से पहले वापस अकाली दल में लौट गए। 2022 का विधानसभा चुनाव वह जालंधर कैंट से ही अकाली दल के टिकट पर लड़े लेकिन चुनावी दौड़ में बुरी तरह से पिछड़ गए। अब जब अकाली दल हाशिए पर नजर आ रहा है तो जगबीर बराड़ एक बार फिर पाला बदलने की तैयारी में है और उनकी पांचवी छलांग आम आदमी पार्टी में हो सकती है।