21.1 C
New Delhi
Friday, December 8, 2023
spot_img

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

चंडीगढ़: 24 गुरुवार देर रात से पूरे पंजाब में हो रही बारिश शुक्रवार तक जारी रही। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी सूचना है। इसका सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम में सुधार की संभावना नहीं है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। भारी ओलावृष्टि की सूचना मिली है। इससे गेहूं की फसल भारी नुकसान हुआ है। वहीं फाजिल्का में बरसात के साथ ही ओलावृष्टि की भी सूचना है। गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई। इधर, मौसम विभाग ने सप्ताहांत तक बादल छाए रहने और हल्की से भारी बरसात होने की संभावना जताई है।

वहीं फिरोजपुर व ममदोट में तेज बारिश व हवाओं के चलने से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। किसानों का कहना है कि फसल जमीन पर बिछने के कारण झाड़ कम होगा। कई जगहों पर ओलावृष्टि से गेहूं की बालियों से दाने गिरे हैं। अमृतसर में भी शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। अमृतसर जिले में इस बार एक लाख अस्सी हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती है। मौसम के कारण जिले में 45 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गिरदावरी करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
934FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles