यंग इंडिया जालंधर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करके जालंधर में पोस्टर लगाने वाले आम आदमी मन सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भाजपा ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव अधिकारी एस.डी.एम-1 मेजर डॉ शिवराज सिंह बल को शिकायत दी गई है। जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रधान पंकज जुल्का के नेतृत्व में बड़ी गिनती में भाजपा नेताओं ने तहसील परिसर स्थित चुनाव अधिकारी के ऑफिस में यह शिकायत दी। जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की शह पर आप पार्टी के नेता बैखोफ होकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आप सरकार के मंत्री और विधायक को कानून का डर ही नहीं है और इसी वजह से चुनाव आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया है।। पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा आम आदमी पार्टी की इन घटनाओं से साफ हो रहा है कि आप पार्टी अपनी हार मान चुकी है। भाजपा नेताओ ने मांग की चुनाव आचार संहिता लगने के बाद तोड़ गैरकानूनी काम करने वाले मंत्री विधायक पर कारवाई कर प्रशासन सबूत दे की जालंधर मे बिना भेदभाव के निष्पक्ष चुनाव होगा।