16.1 C
New Delhi
Monday, December 4, 2023
spot_img

मुखविंदर सिंह जालंधर के नए एसएसपी, वत्सला गुप्ता, तेजा का भी तबादला

यंग इंडिया जालंधर
पंजाब सरकार ने कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जालंधर रूरल के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह और शहर की डीसीपी वत्सला गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया है। मुखविंदर सिंह को जालंधर देहात का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। स्वर्णदीप सिंह अब डीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर नियुक्त किए गए हैं जबकि वत्सला गुप्ता डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर होंगी। रवचरण सिंह जालंधर के नए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। जालंधर इन्वेस्टिगेशन जसकरणजीत सिंह तेजा को अब डीसीपी रूरल लुधियाना लगाया गया है। जालंधर रूरल की एसपी हेड क्वार्टर मनजीत कौर को कपूरथला में एसपी लगाया गया है। एडीसीपी जालंधर हेड क्वार्टर जगजीत सिंह सरोया को एसपी ऑपरेशन गुरदासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी इन्वेस्टिगेशन जालंधर सरबजीत सिंह एसपी इन्वेस्टिगेशन होशियारपुर होंगे। मनप्रीत सिंह जालंधर देहात के नए एसपी इन्वेस्टिगेशन नियुक्त किए गए हैं।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
934FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles