23.1 C
New Delhi
Saturday, December 2, 2023
spot_img

मेजर, लाडा, भोला, बब्बी, वर्मा, पाठक अब आप में, राजा वडिंग देखते रह गए

यंग इंडिया जालंधर

पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अब सोमवार को कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ी है। सिर्फ जालंधर वेस्ट ही नहीं जालंधर सेंट्रल में भी आप ने कांग्रेस को झटका दिया है। लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के समर्थन में निवर्तमान पार्षद बलविंदर कौर लाडा और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह लाडा, निवर्तमान पार्षद बब्बी चड्ढा, राधिका पाठक के बेटे करण पाठक, युवा नेता एवं यूथ कांग्रेस जालंधर वेस्ट के पूर्व प्रधान राजेश अग्निहोत्री निवर्तमान पार्षद बबीता वर्मा के पति एडवोकेट संदीप वर्मा, सतविंदर सिंह शंटी समेत कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। इनमें मेजर सिंह का नाम भी चर्चा में है क्योंकि मेजर सिंह कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। निवर्तमान पार्षद राधिका पाठक के बेटे करण पाठक जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के प्रधान राजेंद्र बेरी के करीबी है लेकिन अचानक ही उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेसी भी हैरान हैं। इन्हें कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी में शामिल करेंगे। इनके अतिरिक्त भी कई और चेहरे हैं जो सुशील रिंकू के समर्थन में आप में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा उपचुनाव से पहले पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का हाथ पकड़ा है और अब उन्हें टिकट भी मिल चुकी है। जिस तारों से शहरी इलाके से कांग्रेस के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो कांग्रेस के लिए भी नई रणनीति के तहत काम करना होगा। हालांकि पंजाब कांग्रेसी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पिछले 2 दिन से जालंधर वेस्ट हलके में डेरा डाले हैं लेकिन इसके बावजूद भी कई बड़े चेहरे पार्टी छोड़ गए।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
934FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles