लक्की, तांगड़ी और टक्कर आप में शामिल, पार्टी में भाटिया का कद बढ़ा

0
47

यंग इंडिया, जालंधर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को जालंधर दौरे के दौरान कई बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। इनमें मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मलविंदर लक्की, पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पार्षद गुरपाल सिंह टक्कर, रिटायर्ड डीएफओ सुरजीत सिंह समेत कई नाम शामिल हैं। यंग इंडिया ने रविवार को ही यह खबर ब्रेक कर दी थी कि सोमवार को यह सभी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह सभी नेता पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के करीबी हैं और इन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाने से भाटिया का भी पार्टी में कद बढ़ा है। इन सभी नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले कमलजीत सिंह भाटिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक बलकार सिंह का इस एंट्री में विशेष योगदान रहा और सभी नेता विधायक बलकार सिंह के कार्यक्रम के दौरान ही पार्टी में शामिल हुए हैं। इन नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से लोकसभा उपचुनाव और नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को फायदा मिलेगा। मलविंदर लक्की कांग्रेस के लेबर सेल के चेयरमैन रहे हैं और पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। प्रवेश तांगड़ी दो बार पार्षद बने हैं और 5 साल के लिए डिप्टी मेयर भी रहे हैं। अकाली दल के सीनियर नेता गुरपाल सिंह टक्कर भी दो बार पार्षद रह चुके हैं। रिटायर्ड डीएफओ सुजीत सिंह बसपा से जुड़े रहे हैं और जमीनी तौर पर काम करने वाले नेता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here