लक्की-तांगड़ी समेत कई नेता आप में होंगे शामिल, मेजर सिंह पर सस्पेंस

0
58

यंग इंडिया, जालंधर
सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में कई नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल कर सकते हैं। इनमें कांग्रेस के मलविंदर सिंह लक्की, अकाली दल के पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश कांगड़ी, पूर्व पार्षद गुरपाल सिंह टक्कर, पूर्व बसपा नेता सुरजीत सिंह डीएफओ प्रमुख नाम हैं। वहीं पंजाब खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा पहले भी कई बार बनती रही है। इन सब के अतिरिक्त और भी कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं लेकिन इसमें सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर है कि शहर से जुड़े यह सभी नेता आम आदमी पार्टी के शहर के विधायकों की बजाय करतारपुर के विधायक बलकार सिंह के माध्यम से शामिल होने की तैयारी में हैं। यह सभी नेता पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के करीबी हैं। विधायक बलकार सिंह से इन सभी के पुराने संबंध हैं और इस वजह से भी इन सब का विश्वास पूर्व पुलिस अधिकारी पर है। बलकार सिंह डीसीपी के पद से रिटायर हुए हैं और उनके सेवा काल का लंबा समय जालंधर में ही बीता है। शहर में जिस तरह से विधायक बलकार सिंह का डंका बज रहा है उससे आम आदमी पार्टी में ही काफी खलबली सी मची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here