22.1 C
New Delhi
Wednesday, December 6, 2023
spot_img

सुशील रिंकू जालंधर लोकसभा सीट से आपके उम्मीदवार घोषित

यंग इंडिया जालंधर
आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रिंकू को पार्टी में शामिल हो गए अभी 24 घंटे का समय भी नहीं हुआ है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सुशील रिंकू को बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल किया था और रिंकू के उम्मीदवार होने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को एक ट्वीट के जरिए सुशील रिंकू की उम्मीदवारी की घोषणा की।आम आदमी पार्टी के सर्वे में भी रिंकू को मजबूत उम्मीदवार माना गया था और पार्टी में शामिल होने के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर ही यह घोषणा की गई है। युवा चेहरा सुशील रिंकू शहर और देहात में समान रूप से लोकप्रिय है और आम आदमी पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। आम आदमी पार्टी पहले कमजोर मानी जा रही थी लेकिन सुशील रिंकू की उम्मीदवारी से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।

Related Articles

Stay Connected

44,103FansLike
934FollowersFollow
50SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles