डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो ने मिस वर्ल्ड 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 73वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू क्राउन हासिल किया। प्रतियोगिता का भव्य फिनाले 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश के उज्जैन की निकिता पोरवाल ने किया। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 रह चुकीं निकिता पोरवाल अभिनय और थिएटर से जुड़ी रही हैं तथा उन्होंने कई नाटकों पर काम किया है। मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में निकिता ने टॉप-40 फाइनलिस्ट में जगह बनाई। फिनाले के दौरान वह डिजाइनर भावना राव द्वारा तैयार किए गए परिधान में नजर आईं।



