Monday, October 19, 2026
21.2 C
New Delhi

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले को लेकर शुक्रवार को चाइल्ड कमीशन चंडीगढ़ के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने SSP हरविंदर विर्क से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बच्ची के सेक्शुअल हैरेसमेंट मामले में आरोपी SHO भूषण कुमार की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाई जाएगी।

चेयरमैन के अनुसार, आरोपी SHO के खिलाफ सभी जांच पूरी हो चुकी हैं, और अब कार्रवाई में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि SHO के खिलाफ सभी संबंधित धाराएं लागू कर दी गई हैं। इस मुद्दे पर एक्शन में देरी को लेकर SSP से विस्तृत बातचीत की गई।

कंवरदीप सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इस केस में SHO को किसी अधिकारी का संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण मामला आगे बढ़ने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, क्योंकि SHO ने न सिर्फ मामले की पीड़िता की मां, बल्कि एक अन्य युवती के साथ भी अनुचित व्यवहार किया, जिसकी रिकॉर्डिंग भी सामने आ चुकी है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस केस में सिर्फ SHO ही नहीं, बल्कि वे सभी अधिकारी भी जिम्मेदार हैं जिन्हें SHO रिपोर्ट करता था। चाइल्ड कमीशन द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरा घटनाक्रम समझा गया है।

चेयरमैन ने कहा कि जालंधर पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में देरी हुई है, जिसके चलते SHO के खिलाफ FIR दर्ज की गई। अब अगला कदम उसकी गिरफ्तारी है, जो जल्द करवाई जाएगी।

अंत में उन्होंने कहा कि चाइल्ड कमीशन इस बात की भी जांच करेगा कि कार्रवाई में देरी क्यों हुई, और इसमें किसकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने माना कि POCSO मामलों को पुलिस द्वारा उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता, जितनी जरूरत है, और अब इस मामले में सभी की जवाबदेही तय होगी।

Hot this week

Fycffycgcycycgcgcgcgcgcg

Gffughgughghvhgjjgjgjggjgjgvhvhgjggjvjvhvhvghvhvhchvh Yfgjghgghghvhvhvhvhvhvjgjygjggguvjvuv Xhccxgcgchchchchvhvhvh

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो बनीं मिस वर्ल्ड 2026

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो ने मिस वर्ल्ड 2026...

तो क्या बघेल के बाद होगी अब राजा वड़िंग की भी छुट्टी?

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदला, बघेल की छुट्टी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

अब शहद से बनेगी ‘मीad’, Fermented alcoholic के तौर पर करेगा काम

लुधियानाI लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) ने शहद...

Topics

Amritsar: 19 वर्षीय युवती की हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव

अमृतसरI अमृतसर में एक 19 वर्षीय युवती की कथित...

✈️ 10 सितंबर से बदलेगा दिल्ली-हलवारा एयर इंडिया फ्लाइट का समय

लुधियाना| दिल्ली से लुधियाना (हलवारा) और लुधियाना से दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img