Wednesday, September 2, 2026
31 C
New Delhi

शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बैस्टियन हर रात कमाता है इतने करोड़ रुपए

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का लक्जरी रेस्टोरेंट बैस्टियन (Bastian) मुंबई की नाइटलाइफ का पर्याय बन चुका है। मशहूर राइटर और सोशलाइट शोभा डे ने हाल ही में इस रेस्टोरेंट की कमाई और लोकप्रियता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

बरखा दत्त के शो Mojo Story पर बातचीत में शोभा डे ने बताया कि बैस्टियन की हर रात की कमाई 2 से 3 करोड़ रुपए तक पहुंचती है। उन्होंने कहा,

“मुंबई में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो स्लो नाइट में भी 2 करोड़ और वीकेंड पर 3 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई करता है।”

शोभा डे ने आगे बताया कि उन्होंने जब ये आंकड़े सुने तो यकीन नहीं हुआ और खुद जाकर वहां का माहौल देखा।

“मैंने सोचा ये सच नहीं हो सकता, लेकिन वहां जाकर मैं हैरान रह गई। यह रेस्टोरेंट 21,000 वर्ग फुट में फैला है और यहां से पूरे शहर का 360° व्यू दिखाई देता है।”

💸 हर रात 1400 लोगों को मिलता है लक्जरी डाइनिंग एक्सपीरियंस

शोभा डे के अनुसार, बैस्टियन में हर रात करीब 1400 लोग डाइनिंग करते हैं। यहां दो सेक्शन हैं—हर एक में 700 सीट्स। मेहमान महंगी कारों में आते हैं और कई बार लैम्बोर्गिनी या एस्टन मार्टिन जैसी गाड़ियां बाहर खड़ी होती हैं।

“दादर जैसे पुराने इलाकों से भी लोग वेटिंग में हैं। वहां टेबल बुक करना आसान नहीं है,” शोभा ने बताया।

🌃 ‘अंजान लोगों की महंगी नाइटलाइफ’ पर शोभा डे का अनुभव

अपने अनुभव को साझा करते हुए शोभा डे ने कहा कि जब वे रेस्टोरेंट गईं, तो उन्हें 700 लोगों में से कोई भी जाना-पहचाना चेहरा नहीं दिखा।

“वहां युवा थे, जो टेबल पर महंगी टकीला की बोतलें मंगा रहे थे। हर टेबल पर लाखों रुपए खर्च हो रहे थे। यह मुंबई की नई नाइटलाइफ कल्चर की झलक थी।”

🍸 मुंबई की नाइटलाइफ में बैस्टियन बना नया लैंडमार्क

बैस्टियन अब सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि मुंबई की हाई-क्लास पार्टी डेस्टिनेशन बन चुका है। शिल्पा शेट्टी के ब्रांड से जुड़ने के बाद इस जगह की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और रिव्यूज़ वायरल रहते हैं, जहां फूड, डेकोर और एक्सपीरियंस की तारीफ की जाती है।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...

Topics

🏍️ आ रही है Royal Enfield की शानदार लुक वाली Bike सिर्फ़ 1.60 लाख में

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड के शौकीनों के लिए खुशखबरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img