Sunday, October 18, 2026
21.3 C
New Delhi

पंजाब में तबादलों की बयार: दिवाली के अगले दिन बदले तीन जिलों के डीसी

चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। दिवाली के अगले ही दिन राज्य सरकार ने 6 IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया, जिसमें तीन जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) भी शामिल हैं।

अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी को अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह दलविन्द्र जीत सिंह को अमृतसर का नया डीसी बनाया गया है।

पंजाब सरकार ने दिवाली के अगले दिन तीन जिलों के डीसी बदले, साक्षी साहनी को गमाडा का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया

दलविन्द्र जीत सिंह इससे पहले गुरदासपुर के डीसी थे, जबकि अब गुरदासपुर की जिम्मेदारी आदित्य उप्पल को सौंपी गई है। वहीं, पठानकोट की नई डीसी होंगी IAS अधिकारी पल्लवी, जिन्हें नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन बाढ़ राहत कार्य और किसानों को मुआवजा वितरण प्रक्रिया के चलते सूची जारी करने में देरी हुई।

गौरतलब है कि साक्षी साहनी ने बाढ़ के दौरान ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर राहत कार्यों का नेतृत्व किया था, जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनकी सार्वजनिक सराहना की थी। अब उन्हें राज्य के सबसे महत्वपूर्ण विकास प्राधिकरणों में से एक गमाडा का नेतृत्व सौंपा गया है।

दिवाली के अगले दिन जारी हुए इस आदेश से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और तबादले भी संभव हैं।
List

Hot this week

Fycffycgcycycgcgcgcgcgcg

Gffughgughghvhgjjgjgjggjgjgvhvhgjggjvjvhvhvghvhvhchvh Yfgjghgghghvhvhvhvhvhvjgjygjggguvjvuv Xhccxgcgchchchchvhvhvh

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो बनीं मिस वर्ल्ड 2026

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो ने मिस वर्ल्ड 2026...

तो क्या बघेल के बाद होगी अब राजा वड़िंग की भी छुट्टी?

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदला, बघेल की छुट्टी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

अब शहद से बनेगी ‘मीad’, Fermented alcoholic के तौर पर करेगा काम

लुधियानाI लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) ने शहद...

Topics

Amritsar: 19 वर्षीय युवती की हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव

अमृतसरI अमृतसर में एक 19 वर्षीय युवती की कथित...

✈️ 10 सितंबर से बदलेगा दिल्ली-हलवारा एयर इंडिया फ्लाइट का समय

लुधियाना| दिल्ली से लुधियाना (हलवारा) और लुधियाना से दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img