Thursday, September 3, 2026
33 C
New Delhi

Singer Rajvir Jawanda का निधन, वीरवार को होगा संस्कार

मोहाली। पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (35) का बुधवार सुबह निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे और जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे।

अस्पताल ने दोपहर करीब 12:30 बजे उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया। वहां से परिवारजन करीब शाम 4:45 बजे लुधियाना के लिए रवाना हुए।

कल यानी 9 अक्टूबर सुबह 11 बजे, उनका अंतिम संस्कार जगराओं के पैतृक गांव पौना में किया जाएगा। जहां यह संस्कार उनके घर से मात्र 25 से 30 मीटर की दूरी पर होगा।

राजवीर जवंदा का 27 सितंबर को एक भयानक सड़क हादसा हुआ था। वे बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे, जब पिंजौर के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी और ब्रेन को गंभीर चोटें आई थीं, जिससे वे उबर नहीं पाए।

फोर्टिस अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से राजवीर जवंदा ने आज दम तोड़ दिया। पंजाब का संगीत जगत शोक में डूबा हुआ है, और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Hot this week

अब शहद से बनेगी ‘मीad’, Fermented alcoholic के तौर पर करेगा काम

लुधियानाI लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) ने शहद...

Amritsar: 19 वर्षीय युवती की हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव

अमृतसरI अमृतसर में एक 19 वर्षीय युवती की कथित...

✈️ 10 सितंबर से बदलेगा दिल्ली-हलवारा एयर इंडिया फ्लाइट का समय

लुधियाना| दिल्ली से लुधियाना (हलवारा) और लुधियाना से दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

Topics

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img