Wednesday, September 2, 2026
31 C
New Delhi

Cricketer Abhishek Sharma की बहन कोमल-लोविश की शाही शादी

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शनिवार (3 अक्टूबर) को क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की बहन कोमल शर्मा और लुधियाना के बिजनेसमैन लोविश ओबरॉय शादी के बंधन में बंध गए।

सुबह दूल्हा लोविश बग्गी पर सवार होकर बारात लेकर अमृतसर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी टाहली साहिब (वेरका बाइपास) में विवाह की रस्में निभाईं। दोपहर करीब 2:05 बजे लावां फेरे शुरू हुए और अरदास के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।

फेरे के बाद दूल्हा-दुल्हन ने गुरुद्वारे में पाठ भी सुना और फिर करीब 3 बजे फेस्टिन रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए। रिसॉर्ट में प्रवेश के समय कोमल की सहेलियों ने रिबन कटाई की रस्म निभाई और लोविश से पैसे मांगे। वहीं सालियों ने जूता चुराई की रस्म कर माहौल को और मजेदार बना दिया। दुल्हन कोमल लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

शादी समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान, नवजोत सिंह सिद्धू, सांसद औजला, पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, योगेशपाल ढींगरा और पूर्व विधायक सुनील दत्ती जैसे दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। CM भगवंत मान ने अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और कुछ समय तक शादी समारोह में मौजूद रहे।

इस बीच, दुल्हन कोमल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपने भाई अभिषेक को मिस कर रही हैं, जो कि 1 अक्टूबर को कानपुर प्रैक्टिस के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि, पिता राजकुमार शर्मा ने कहा कि अभिषेक सरप्राइज देकर शादी में शामिल भी हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई क्रिकेटरों को शादी में आमंत्रित किया गया है।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...

Topics

🏍️ आ रही है Royal Enfield की शानदार लुक वाली Bike सिर्फ़ 1.60 लाख में

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड के शौकीनों के लिए खुशखबरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img