Tuesday, September 8, 2026
25 C
New Delhi

जालंधर: ‘हॉर्ट अटैक परांठे वाले’ का फिर पड़ गया पंगा, पुलिस पर उठे सवाल

जालंधर। पंजाब के जालंधर के मॉडल टाउन स्थित मशहूर ‘हॉर्ट अटैक पराठे वाले’ (Heart Attack Paratha Wala)  स्टॉल पर देर रात जमकर हंगामा हो गया। यह वही स्टॉल है जहां भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी पराठे खाने पहुंचे थे।

स्टॉल के मालिक बीर दविंदर सिंह वडाला ने आरोप लगाया है कि थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ अजायब सिंह औझला और उनकी पुलिस टीम ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और दुकान को बंद कराने का दबाव बनाया। बीर ने इस घटना को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है।

दरअसल, देर रात पुलिस को झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बीर का आरोप है कि पुलिसकर्मी दुकान की परमिशन को लेकर सवाल पूछने लगे और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।

ग्राहकों ने भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। बीर ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे और दुकान बंद कराने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी रात में दोबारा भी दुकान पर पहुंचे और परेशान किया।

बीर दविंदर ने यह भी दावा किया कि 29 दिसंबर 2023 की रात जब कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ पराठे खाने आए थे, तब भी विवाद हुआ था। अगले दिन SHO अजायब सिंह और 20-22 पुलिसकर्मी उनके काउंटर पर पहुंचे और उन्हें थाने ले जाकर मारपीट और धमकी दी गई।

बीर दविंदर ने कहा कि वह पंजाब के सीएम और डीजीपी से गुहार लगाते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि उनकी जान को भी खतरा है।

Hot this week

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो बनीं मिस वर्ल्ड 2026

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो ने मिस वर्ल्ड 2026...

तो क्या बघेल के बाद होगी अब राजा वड़िंग की भी छुट्टी?

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदला, बघेल की छुट्टी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

अब शहद से बनेगी ‘मीad’, Fermented alcoholic के तौर पर करेगा काम

लुधियानाI लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) ने शहद...

Amritsar: 19 वर्षीय युवती की हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव

अमृतसरI अमृतसर में एक 19 वर्षीय युवती की कथित...

Topics

✈️ 10 सितंबर से बदलेगा दिल्ली-हलवारा एयर इंडिया फ्लाइट का समय

लुधियाना| दिल्ली से लुधियाना (हलवारा) और लुधियाना से दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img