Saturday, September 5, 2026
26 C
New Delhi

Court Room में बोलीं कंगला-कंगना रनोट बोलीं – मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है, मां चाहे…

बठिंडा । हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट सोमवार को बठिंडा कोर्ट में मानहानि केस के सिलसिले में पेश हुईं। पेशी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा कि यह पूरा मामला एक “मिस अंडरस्टैंडिंग” (गलतफहमी) का परिणाम है।

उन्होंने कहा, “मैंने माता (महिंदर कौर) को संदेश दिया है कि वे गलतफहमी का शिकार हुई हैं। मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती कि किसी मां का अपमान करूं। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की, मेरे लिए वे सभी सम्माननीय हैं। सभी मुझसे बहुत प्यार करते हैं।”

बठिंडा कोर्ट में पेश होतीं कंगना रनोट, मानहानि केस पर दी सफाई
मानहानि केस में बठिंडा कोर्ट पहुंचीं कंगना रनोट, कहा – “यह सब एक गलतफहमी थी”

कंगना ने आगे कहा, “अगर केस को देखा जाए तो इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं था। यह एक मीम था जिसे मैंने केवल रीट्वीट किया था। मैंने इस बारे में महिंदर जी के पति से भी बात की है। उस वक्त देश में कई आंदोलन चल रहे थे और मैंने एक सामान्य ट्वीट किया था, लेकिन कुछ गलतफहमी हो गई, जिसके लिए मुझे खेद है।”

बता दें कि यह मामला साल 2021 का है, जब देशभर में किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्हें “100 रुपए लेकर धरने में बैठी महिला” बताया गया था।

इसके बाद महिंदर कौर ने इस ट्वीट के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक वकील की पोस्ट को रीपोस्ट किया था, उनकी खुद की कोई मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी।

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान महिला किसान खुद कोर्ट में नहीं आईं, बल्कि उनके पति मौजूद थे, जिनसे कंगना रनोट की मुलाकात और बातचीत हुई।

Hot this week

अब शहद से बनेगी ‘मीad’, Fermented alcoholic के तौर पर करेगा काम

लुधियानाI लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) ने शहद...

Amritsar: 19 वर्षीय युवती की हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव

अमृतसरI अमृतसर में एक 19 वर्षीय युवती की कथित...

✈️ 10 सितंबर से बदलेगा दिल्ली-हलवारा एयर इंडिया फ्लाइट का समय

लुधियाना| दिल्ली से लुधियाना (हलवारा) और लुधियाना से दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

Topics

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img