Monday, January 19, 2026
20.1 C
New Delhi

पंजाब में फिर से बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

चंडीगढ़। पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश और 7 अक्टूबर को मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते पंजाब से लेकर हिमाचल तक प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

रणजीत सागर डैम, भाखड़ा डैम और पौंग डैम से पानी छोड़ा जा रहा है ताकि बांधों में जलस्तर नियंत्रित रहे।

मौसम विभाग का अनुमान

उत्तर पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते बारिश का नया पूर्वानुमान आया है।

पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने जानकारी दी कि भाखड़ा डैम के गेट खोलकर करीब 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे सतलुज नदी में आधा फीट तक पानी बढ़ेगा।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

अमृतसर की DC साक्षी साहनी ने चेतावनी दी कि बांधों से पानी छोड़े जाने और बारिश के चलते रावी और ब्यास नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि लोग 10 अक्टूबर तक नदी पार करने का प्रयास न करें और किसान अपने पशुओं को नदी किनारे न ले जाएं।

कहां जारी हुआ अलर्ट?

रणजीत सागर डैम: शनिवार सुबह 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में बाढ़ का खतरा है।

पौंग डैम: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) ने 82 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। इससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ेगा। इसके चलते होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का प्रभावित हो सकते हैं।

Hot this week

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...

Court Room में बोलीं कंगला-कंगना रनोट बोलीं – मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है, मां चाहे…

बठिंडा । हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद...

Topics

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...

🏍️ आ रही है Royal Enfield की शानदार लुक वाली Bike सिर्फ़ 1.60 लाख में

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड के शौकीनों के लिए खुशखबरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img