Sunday, September 20, 2026
32 C
New Delhi

Rajvir Jawanda: 35 की उम्र में थम गई एक सुरीली आवाज़, थियेटर..कांस्टेबल और सिंगिंग

मोहाली | पंजाबी संगीत जगत ने आज अपनी सबसे प्यारी आवाज़ों में से एक को खो दिया। मशहूर गायक Rajvir Jawanda (35) का बुधवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। राजवीर लंबे समय से वेंटिलेटर पर थे और 27 सितंबर को हुए बाइक हादसे के बाद से उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई थी।

राजवीर जवंदा का जन्म लुधियाना के जगराओं के पास पौना गांव में हुआ था। बचपन से ही संगीत के प्रति झुकाव था। एक दिन दूरदर्शन की टीम जब उनके गांव शूटिंग के लिए आई, तो उन्होंने दो लाइनें गाईं। टीम ने उनकी आवाज़ की तारीफ की — और वहीं से एक उभरते सितारे की यात्रा शुरू हुई।

संगीत के साथ-साथ राजवीर ने थिएटर और टेलीविज़न में एम.ए. किया और पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में भी सेवा दी। 2019 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी ताकि वह अपने असली जुनून — सिंगिंग — को पूरा कर सकें।

साल 2020 में जब दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा था, तब राजवीर मंच पर किसानों के लिए गाना गा रहे थे, उसी दौरान उन्हें पिता के निधन की खबर मिली। लेकिन उन्होंने पूरा गाना खत्म किया और फिर शांत मन से अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।

राजवीर को बाइकिंग का गहरा शौक था। कुछ महीने पहले ही उन्होंने 27 लाख की BMW बाइक खरीदी थी। 27 सितंबर को पिंजौर के पास जब वह दोस्तों के साथ बाइकिंग कर रहे थे, तभी एक सांड अचानक सड़क पर आ गया। उससे बचने की कोशिश में उनकी बाइक कार से टकरा गई, जिससे सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया था।

राजवीर अपने पीछे पत्नी अशविंदर कौर, बेटी हेमंत कौर और बेटे दिलावर सिंह को छोड़ गए हैं। उनकी मां परमजीत कौर (पूर्व सरपंच) और दादी सुरजीत कौर परिवार के साथ रहती हैं।

उनकी मृत्यु से न केवल संगीत जगत बल्कि पूरे पंजाब में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस, कलाकार और शुभचिंतक उन्हें एक सच्चा कलाकार और विनम्र इंसान कहकर याद कर रहे हैं।

Hot this week

Fycffycgcycycgcgcgcgcgcg

Gffughgughghvhgjjgjgjggjgjgvhvhgjggjvjvhvhvghvhvhchvh Yfgjghgghghvhvhvhvhvhvjgjygjggguvjvuv Xhccxgcgchchchchvhvhvh

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो बनीं मिस वर्ल्ड 2026

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो ने मिस वर्ल्ड 2026...

तो क्या बघेल के बाद होगी अब राजा वड़िंग की भी छुट्टी?

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदला, बघेल की छुट्टी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

अब शहद से बनेगी ‘मीad’, Fermented alcoholic के तौर पर करेगा काम

लुधियानाI लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) ने शहद...

Topics

Amritsar: 19 वर्षीय युवती की हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव

अमृतसरI अमृतसर में एक 19 वर्षीय युवती की कथित...

✈️ 10 सितंबर से बदलेगा दिल्ली-हलवारा एयर इंडिया फ्लाइट का समय

लुधियाना| दिल्ली से लुधियाना (हलवारा) और लुधियाना से दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img