Monday, September 21, 2026
30 C
New Delhi

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को नम आंखों से विदाई, फूट-फूट कर रोए लोग

लुधियाना। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा को आज उनके पैतृक गांव पौना (लुधियाना) में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। राजवीर की पार्थिव देह सबसे पहले गांव के गुरुद्वारे लाई गई, जहां परिवार, रिश्तेदार और फैंस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पौना, लुधियाना में किया गया
पैतृक गांव पौना में राजवीर जवंदा को दी गई अंतिम विदाई, फैंस और सीएम भगवंत मान हुए शामिल

इसके बाद उनका अंतिम संस्कार घर से करीब 30 मीटर दूर सरकारी स्कूल के पास ग्राउंड में किया गया। यह वही जगह है, जहां से राजवीर जवंदा ने अपने गायकी के सफर की शुरुआत की थी और पहली बार मंच पर गाना गाया था। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर उनकी यादगार स्मृति स्थल (मेमोरियल) भी बनाई जा सकती है।

हादसे के बाद से अब तक की उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे लाल रंग की पगड़ी में नजर आ रहे हैं। 11 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद उनकी कोई फोटो सार्वजनिक नहीं हुई थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने जवंदा के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी और पंजाबी म्यूजिक जगत की कई बड़ी हस्तियों के साथ श्रद्धांजलि दी। गांव में हजारों फैंस ने अपने प्रिय गायक को अंतिम विदाई दी।

राजवीर जवंदा का निधन 8 अक्टूबर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें मल्टी ऑर्गन फेलियर हुआ था। 35 साल की उम्र में उन्होंने सुबह 10:55 बजे अंतिम सांस ली। निधन के बाद उनकी बॉडी पहले मोहाली स्थित घर लाई गई, जहां मां, पत्नी और बच्चों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम फोर्टिस अस्पताल, फेज-6 में कराया गया।

उनके निधन से पूरी पंजाबी इंडस्ट्री और फैंस गहरे सदमे में हैं। राजवीर जवंदा का नाम हमेशा उनकी गायकी और सादगी के लिए याद किया जाएगा।

Hot this week

Fycffycgcycycgcgcgcgcgcg

Gffughgughghvhgjjgjgjggjgjgvhvhgjggjvjvhvhvghvhvhchvh Yfgjghgghghvhvhvhvhvhvjgjygjggguvjvuv Xhccxgcgchchchchvhvhvh

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो बनीं मिस वर्ल्ड 2026

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोलो ने मिस वर्ल्ड 2026...

तो क्या बघेल के बाद होगी अब राजा वड़िंग की भी छुट्टी?

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदला, बघेल की छुट्टी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही...

अब शहद से बनेगी ‘मीad’, Fermented alcoholic के तौर पर करेगा काम

लुधियानाI लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) ने शहद...

Topics

Amritsar: 19 वर्षीय युवती की हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव

अमृतसरI अमृतसर में एक 19 वर्षीय युवती की कथित...

✈️ 10 सितंबर से बदलेगा दिल्ली-हलवारा एयर इंडिया फ्लाइट का समय

लुधियाना| दिल्ली से लुधियाना (हलवारा) और लुधियाना से दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img