- Advertisement -spot_img
HomeUncategorizedPunjab Govt की इन कर्मचारियोंं को बड़ी राहत, मिलेगा तोहफा

Punjab Govt की इन कर्मचारियोंं को बड़ी राहत, मिलेगा तोहफा

पंजाब सरकार का तोहफ़ा: ग्रुप D कर्मचारियों को ₹10,000 एडवांस

- Advertisement -spot_img

चंडीगढ़। पंजाब सरकार (Punjab Govt)  ने त्योहारों के सीज़न में अपने ग्रुप D कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि प्रत्येक कर्मचारी को ₹10,000 का ब्याज-मुक्त एडवांस मिलेगा।

इस पहल से लगभग 35,894 कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम सरकार की अपने कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य में कुल 36,065 ग्रुप D कर्मचारी थे, जिनमें से 13,375 (लगभग 37%) कर्मचारियों ने यह एडवांस लिया। इस पर सरकार ने कुल ₹13,37,50,000 का खर्च किया।

त्योहारों के मद्देनज़र सरकार का यह कदम कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उनके बोझ को हल्का करने की दिशा में अहम साबित होगा।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img