Wednesday, March 4, 2026
21.9 C
New Delhi

Singer Rajvir Jawanda को लेकर आया अपडेट, खबर अच्छी नहीं

मोहाली। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। ताज़ा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, इलाज के सातवें दिन भी राजवीर को लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है ताकि उनका दिल धड़कता रहे।

जानकारी के मुताबिक, राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर के अन्य अंग सही से काम नहीं कर रहे। डॉक्टरों ने कहा कि उनके पास अब ज्यादा इलाज के विकल्प नहीं बचे हैं और हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।

अब तक अस्पताल की ओर से 6 मेडिकल बुलेटिन जारी किए जा चुके हैं, लेकिन राजवीर न तो होश में आए हैं और न ही किसी से बातचीत कर पाए हैं। उनकी सलामती के लिए देशभर के गुरुद्वारों में अरदास की जा रही है।

गुरुवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उनके बेटे विक्रम बाजवा और कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू फोर्टिस अस्पताल जाकर राजवीर की सेहत का हाल जानने पहुंचे।

वहीं, हादसे के बाद राजवीर की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर और बढ़ गई है। 27 सितंबर को उनके इंस्टाग्राम पर जहां 2.4 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं अब यह आंकड़ा 2.6 मिलियन को पार कर चुका है। इसी तरह फेसबुक और यूट्यूब पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

Hot this week

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...

Court Room में बोलीं कंगला-कंगना रनोट बोलीं – मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है, मां चाहे…

बठिंडा । हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद...

Topics

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...

🏍️ आ रही है Royal Enfield की शानदार लुक वाली Bike सिर्फ़ 1.60 लाख में

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड के शौकीनों के लिए खुशखबरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img