Wednesday, March 4, 2026
23.1 C
New Delhi

जालंधर में जय श्रीराम और अल्लाह-हू-अकबर के नारों को लेकर बवाल

जालंधर। पंजाब के जालंधर में शुक्रवार शाम को प्रेस क्लब चौक पर जय श्रीराम और अल्लाह हू अकबर के नारों से माहौल गरमा गया। घटना तब हुई जब मुस्लिम पक्ष के लोग ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर कमिश्नर दफ्तर मेमोरेंडम देने जा रहे थे।

इसी दौरान एक हिंदू युवक ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया। आरोप है कि नारा लगाने के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने युवक को घेर लिया, उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और उसे पीटने की कोशिश भी की।

हंगामे को देखते ही राहगीर और लोग वहां इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से जय श्रीराम और अल्लाह हू अकबर के नारे गूंजने लगे। नारा लगाने वाले हिंदू युवक की पहचान अब तक सामने नहीं आई है।

मुस्लिम पक्ष की ओर से ऑल इंडिया उलेमा के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने कहा कि वे देशभर में मुस्लिमों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोप झूठे हैं और स्कूटी की चाबी वापस कर दी गई है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...

Court Room में बोलीं कंगला-कंगना रनोट बोलीं – मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है, मां चाहे…

बठिंडा । हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद...

Topics

SHO Bhushan की जल्द होगी गिरफ्तारी-चाइल्ड कमीशन का दावा

जालंधर। फिल्लौर में चर्चा में बने SHO भूषण कुमार मामले...

जालंधर में Law and Order का निकला जलूस, दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर लूट

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात सामने...

नई 2025 Hyundai Venue हुई रिवील —अब मिलेगी लेवल-2 ADAS सेफ्टी, नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

नई दिल्ली।  हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर...

🏍️ आ रही है Royal Enfield की शानदार लुक वाली Bike सिर्फ़ 1.60 लाख में

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड के शौकीनों के लिए खुशखबरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img